बजट 2026 में महात्मा गांधी हथकरघा योजना शामिल, बुनकरों को मिलेगी नई संजीवनी: कमल लाल देवांगन

बजट 2026 में महात्मा गांधी हथकरघा योजना को शामिल किए जाने को बुनकरों के लिए एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय कदम बताया जा रहा है। इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल लाल देवांगन ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लिया गया यह फैसला देशभर के बुनकरों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को मजबूती देने वाला सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी वित्तमंत्री ने बुनकरों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से समझते हुए उनकी योजना को सीधे केंद्रीय बजट में स्थान दिया है। यह निर्णय न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा, बल्कि बुनकर समुदाय के आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।
कमल लाल देवांगन ने इसे मोदी सरकार की बुनकरों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा मिलने से पारंपरिक उद्योग सशक्त होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से देश के लाखों बुनकर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।