छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चैतन्य कॉलेज में इंटर-स्टेट क्वेश्चन मेकिंग प्रतियोगिता एवं जीवन कौशल पर कार्यशाला आयोजित

0 Bloom’s Taxonomy के माध्यम से प्रश्न निर्माण तथा शिक्षण में जीवन कौशल के समायोजन पर दिया गया प्रशिक्षण

जांजगीर चांपा। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित Teacher Education Programme के अंतर्गत चैतन्य कॉलेज, पामगढ़ में 5 एवं 7 अक्टूबर 2026 को इंटर-स्टेट क्वेश्चन मेकिंग प्रतियोगिता (Inter-State Question Making Competition) तथा ‘जीवन कौशल एवं शिक्षण में इसका समायोजन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को Bloom’s Taxonomy की अवधारणा एवं उसके विभिन्न स्तरों की जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी प्रश्न तैयार करने का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों का निर्माण कर उन्हें Akrava App पर सबमिट किया। इस दौरान प्रश्न निर्माण के महत्व तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने में इसकी उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला के दूसरे दिवस, 7 अक्टूबर को जीवन कौशल एवं मूल्यों की अवधारणा तथा विषय शिक्षण में उनके प्रभावी समायोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं समूह चर्चा के माध्यम से जीवन कौशल को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने के व्यावहारिक तरीकों को समझा। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा सीखी गई अवधारणाओं को कक्षा शिक्षण में उपयोग करने के तरीकों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री रितेश सिंह प्रमुख सुविधाकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रश्न निर्माण एवं जीवन कौशल आधारित शिक्षण के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन चैतन्य कॉलेज, पामगढ़ के प्राचार्य डॉ. अमित चंद्रा एवं IQAC कोऑर्डिनेटर श्रीमती चंचल यादव के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

“इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण प्रश्न निर्माण, Bloom’s Taxonomy के व्यावहारिक उपयोग तथा जीवन कौशल को विषय शिक्षण के साथ प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए उपयोगी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।”
— चैतन्य कॉलेज, पामगढ़

Leave a Reply