छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रधानमंत्री मोदी पर कथित टिप्पणी से भड़का भाजयुमो, जांजगीर में खड़गे का पुतला दहन

जांजगीर चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को जांजगीर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर खड़गे का पुतला दहन कर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री पद की गरिमा के सम्मान की मांग उठाई।

भाजयुमो जांजगीर मंडल अध्यक्ष सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता, संयम और संवैधानिक पदों की गरिमा का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की जाने वाली कथित अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी भाषा देश की राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक भाषा को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से संयमित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और पुतला दहन कर कांग्रेस की कथित बयानबाजी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, धनंजय सिंह, आशुतोष गोस्वामी, रजनी सत्तू साहू, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी चंद देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय, संतोषी सिंह, दिग्विजय सिंह, अभिषेक पांडे, ललित कश्यप, शिव चमन सिंह ठाकुर, दिनेश राठौर, छबि कश्यप, रोहित कुलदीप यादव, कमल राठौर, चुनीलाल राठौर, गोलू दूबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, मनोज सोनवानी, निहाल विश्वकर्मा, लव देवांगन, रितेश राठौर, राहुल सेन, हरि सोनवानी, कालू सेन, रिया यादव, मिंटू कहरा, अजय कौशिक, विजय छत्रपाल, प्रमोद कश्यप, चंद्रकांत रात्रे सहित भाजयुमो जांजगीर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply