छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाफिल्मी दुनिया

छत्तीसगढ़ी फिल्म मर जाहूँ तोर मया म का चौथा गाना ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ रिलीज, दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुचर्चित आगामी फिल्म मर जाहूँ तोर मया म का चौथा गीत ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है। बी.टी.एस. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म सुपरस्टार लक्षित झाँझी और ब्यूटी क्वीन आरवी सिन्हा की जोड़ी के कारण पहले से ही चर्चा में है।

फिल्म का यह चौथा गाना 4 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे AVM Gaana YouTube Channel पर रिलीज किया गया। गाने को अपनी मधुर आवाज़ से गायिका कंचन जोशी और गायक अखिलेश कोमल ने सजाया है। संगीत घनश्याम गंधर्व का है, जबकि गीतकार बंशी कुंभकार हैं। नृत्य निर्देशन सैमिल ने किया है।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल हैं। इससे पहले रिलीज हुए तीनों गीत—कनिहा ले बेनी झूला ऐ कैसे, प्रेमदीवानी–प्रेमदीवाना और सपना सिंदूरी सजगे—रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल कर चुके हैं। चौथे गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स यह संकेत दे रहा है कि फिल्म एक सुपर-डुपर म्यूजिकल हिट साबित होने जा रही है।

गौरतलब है कि फिल्म 6 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं ने दर्शकों से अपील की है कि वे गाने को देखें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और अधिक से अधिक शेयर कर छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्थन दें।