छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाफिल्मी दुनिया

‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ गाने को रिलीज के चंद घंटों में ही मिले 50000 व्यूज, संगीतप्रेमी झूम रहे, दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पाँस, खूब बन रहे रील्स

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म मर जाहूँ तोर मया म 6 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बी.टी.एस. फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सुपरस्टार लक्षित झाँझी और ब्यूटी क्वीन आरवी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल हैं।

फिल्म का चौथा गीत ‘चुंबक सही जुड़ जाबो’ 4 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे AVM Gaana YouTube Channel पर रिलीज किया गया। रिलीज होते ही गाने ने छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा दी। दर्शकों के जबरदस्त प्यार का नतीजा यह रहा कि महज चंद घंटों में और रिलीज के दूसरे ही दिन यूट्यूब पर 50 हजार से अधिक व्यूज़ दर्ज कर गाने ने संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बना ली।


इस गीत को अपनी मधुर आवाज़ से गायिका कंचन जोशी और गायक अखिलेश कोमल ने सजाया है। संगीत घनश्याम गंधर्व का है, गीतकार बंशी कुंभकार हैं, जबकि नृत्य निर्देशन सैमिल ने किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले रिलीज हुए तीनों गीत—कनिहा ले बेनी झूलाऐ कैसे, प्रेमदीवानी–प्रेमदीवाना और सपना सिंदूरी सजगे—रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल कर चुके हैं। लगातार मिल रही कामयाबी से यह साफ संकेत मिल रहा है कि फिल्म एक सुपर-डुपर म्यूजिकल हिट बनने की ओर अग्रसर है।

निर्माताओं ने दर्शकों से अपील की है कि वे गाने को देखें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और अधिक से अधिक शेयर कर छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्थन दें।