छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा का आयोजन, लोकतंत्र और युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा

‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 2 नवंबर को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय, जांजगीर में जांजगीर विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य विषय ‘लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है और युवा उसकी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा भीड़तंत्र और अराजकता से लोकतंत्र की रक्षा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को जागरूक होकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

युवाओं को केंद्र और राज्य की योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना और एसआईआर (सदस्यता, सक्रियता, राष्ट्रवाद) से संबंधित जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की युवा केंद्रित योजनाओं जैसे स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना, अग्निवीर योजना, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और युवाओं की भागीदारी पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका अहम है। युवाओं से योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, अमर सुल्तानिया, प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्या लता मिरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, रवि पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, अभिषेक पाण्डेय, ललित कश्यप, सोनू यादव, मनोबल जाहिरे, विवेक शर्मा, प्रमोद कश्यप और हितेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। आयोजकों ने महाविद्यालय के प्राचार्य दुजेराम लहरे, महाविद्यालय परिवार तथा कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply