छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालाइफस्टाइल

चांपा की बहू ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर बढ़ाया शहर का गौरव, अब अगले पड़ाव में मिसेज यूनिवर्स की चुनौती

जांजगीर-चांपा। चांपा शहर की बहू ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर शहर के साथ ही जिला, प्रदेश व देश को गौरवान्वित किया है। देश भर से आए 75 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ती हुई इस बहू ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही शहर में खुशी का माहौल है।

चांपा निवासी राजेश तिवारी एवं श्रीमती अनिता तिवारी की बहू श्रीमती चेतना जोशी तिवारी पति निलेश तिवारी ने इस खिताब को हासिल करने के लिए काफी मेहनत किया था। उनकी लगातार मेहनत, धैर्य और लगन के चलते चेतना इस मुकाम पर पहुंची है। मूलतः इंदौर में पली-बढ़ी और चांपा में विक्की बेटा से ब्याही गई चेतना ने यह खिताब जीतकर चांपा शहर का गौरव बढ़ाया है। चेतना अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपनी प्रेजेंट्स दे रही हैं और उम्मीद है इस खिताब को जीतकर इंडिया का नाम रौशन करेंगी। चेतना की इस उपलब्धि से परिजन सहित लोगों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।