छत्तीसगढ़सक्ती

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कॉलेज नगरदा में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित, छात्र हित में लिए गए कई निर्णय

सक्ती। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा में आज जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के हित से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षण सत्र 2022-23 के संग्रहित जनभागीदारी शुल्क के आय व्यय विवरण की प्रस्तुति एवं अनुमोदन किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा से प्राप्त अतिरिक्त भवन में महाविद्यालय शिक्षण व्यवस्था के लिए मरम्मत एवं विद्युतीकरण के लिए धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही जनभागीदारी मद से एक कर्मचारी की नियुक्ति एवं पूर्व कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के लिए अनुमोदन किया गया। जनभागीदारी समिति के पंजीयन सहित छात्र हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी कंवर, डॉक्टर खिलावन साहू सदस्य व पूर्व विधायक सक्ती, जागेश्वर सिंह सिदार पूर्व सरपंच, छतराम सिदार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा, बीएल कर्ष प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरना, सुफलराम बरेठ, तुलेश्वर साहू, श्रीमती सुभद्रा जायसवाल, करम सिंह, रामलाल राठौर सहित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. अरविंद कुमार जगदेव सहायक प्राध्यापक, प्रो. मुन्नालाल सिदार, प्रो. आशीष दुबे एव मनोज राठौर सहायक ग्रेड 2 उपस्थित रहे।