Uncategorized

गौमाता को एसडीएम कार्यालय जांजगीर में बांधने के प्रयास में हुई झूमाझटकी, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का अनूठा प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा। गौमाता के नाम पर सियासत पूरे शबाब पर है। आज जिला मुख्यालय जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में सड़कों की मवेशियों को एकत्रित कर एसडीएम कार्यालय में बांधने का प्रयास भी किया गया। गौमाता के साथ भाजपा के इस अनोखे प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की थी।

कचहरी चौक जांजगीर में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पूरे क्षेत्र व अंचल में गौमाता सड़कों पर बैठी हुई है, जिसके चलते प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है। दुर्घटना से कभी गौमाता की जान जा रही है तो कभी आम लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। चंदेल ने कहा कि गौठान वीरान है। वहां न पानी है, न चारा है और न ही छाया की व्यवस्था है। इस वजह से गौमाताओं गोठान के बजाय सड़क ही बसेरा बन गया है।

गौमाता को एसडीएम कार्यालय जांजगीर में बांधने के प्रयास में हुई झूमाझटकी, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का अनूठा प्रदर्शन चौथा स्तंभ || Console Corptech

उन्होंने कहा कि जांजगीर, चांपा, नवागढ़ क्षेत्र आदि सभी तरफ की सड़कों में गड्ढों की भरमार है। नेताजी चौक जांजगीर से कचहरी चौक तक 60 लाख रुपए की लागत से 3 महीने पहले सड़क का निर्माण हुआ था, जो गडढ़ों में तब्दील हो गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब, नकली शराब और जहरीली शराब के सेवन से अंचल के 8 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इनकी मौत का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने इस पर आरोप लगाया कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नकली व जहरीली शराब बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार सिर्फ घोटाले की सरकार है। 1300 करोड़ का गौठान घोटाला, 129 करोड़ का गोबर घोटाला ये सरकार का सिर्फ एक ही काम है, घोटाले पे घोटाला।

गौमाता को एसडीएम कार्यालय जांजगीर में बांधने के प्रयास में हुई झूमाझटकी, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का अनूठा प्रदर्शन चौथा स्तंभ || Console Corptech

कचहरी चौक में सभा के बाद जुलुस के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल की अगुवाई में जुलुस के सामने नारेबाजी करते हुए अनेक गायों को साथ लेकर भाजपा कार्यकर्ता गेरूवा में बांध कर चल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, वहां पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को एसडीएम कार्यालय में बांधने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल उनकों रोकने का निरंतर प्रयास करती रही। अंत में कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें स्थानीय सभी समस्याओं के जल्द निराकरण किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।