छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपासक्ती

अविभाजित जांजगीर चांपा की छह सीटों को जीतकर कांग्रेस ने पेश की मिसालः मो. इब्राहिम मेमन, पहले ही इन छह सीटों को जीतने का किया गया था दावा

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार भले ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई, लेकिन अविभाजित जांजगीर चांपा की छह सीटों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस ने मिसाल पेश की है।

ये बातें जांजगीर चांपा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. इब्राहिम मेमन ने कही। उन्होंने कहा कि अविभाजित जांजगीर चांपा जिले की छह सीटों में कांग्रेस को जीताने कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके पहले महज दो सीटों पर ही कांग्रेस काबिज थी, लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं की मेहनत और भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए जनता ने इन छह सीटों पर कांग्रेस को जनादेश दिया। यहां की जनता ने कांग्रेस सरकार के पांच सालों के कामकाज से संतुष्ट होकर एकबार फिर छह सीटों पर कांग्रेस को जीताया। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस जरूर हार गई है, लेकिन इन छह सीटों को जीतकर एक प्रकार से नया कीर्तिमान भी कांग्रेस ने रच दिया है। हमनें पहले भी इन छह सीटों पर कांग्रेस के फतह करने का दावा किया था, जो सही साबित हुआ।