छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अभा वुशु स्पर्धा में सशिमं चांपा की छात्रा आयुषी सहीस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता मैडल, शहर का नाम किया रोशन

चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा से दिनांक 8 नवंबर को भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय वुशु प्रतियोगिता 2023 में स्कूल की छात्रा काजल राठौर, निधि सिदार, आयुषी सहिस, आयुषी सिंह, प्रियाशनी कुर्रे ने मध्यक्षेत्र का प्रतिनित्व किया। जिसमें विद्यालय के क्रीड़ाप्रमुख अशोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयुषी सहिस ने प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मडल प्राप्त कर विद्यालय एवं चांपा नगर का रोशन किया।

शेष प्रतिभागी काजल राठौर, निधि सिदार , आयुषी सिंह, प्रियाशनी कुर्रे ने द्वितीय स्थान के साथ सिल्वर मेडल प्राप्त किया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आयुषी सहीस का
चयन एस.जी.एफ.आई. 2023 हुआ एवं जनवरी 2024 में होने वाली एस.जी.एफ.आई. (नेशनल) वुशु प्रतियोगिता 2023 रांची झारखण्ड के लिए प्रस्थान करेगी। उपरोक्त प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद देवांगन, व्यवस्थापक डॉ. शांतिकुमार सोनी, कोशाध्यक्ष गोपी बरेठ प्राचार्य अश्वनी कुमार कश्यप प्रधानाचार्य कृष्णकुमार पाण्डेय, रामदुलारे प्रजापति, संजय यादव, मिनी देवांगन, ललिता तिवारी, इन्द्रसेन बनाफर, शुभाशु मिश्रा, ललित सिंह सेंगर ने हर्ष व्यक्त कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है एवं आयुषी सहीस को आगे की प्रतियोगिता के लिए अगिम्र बधाई दी।