ट्रंप के Gold Bars पर टैरिफ के बाद सोना ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी भी 1.15 लाख के पार, जानें नए रेट्स

8 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों ने इतिहास रच दिया। अमेरिका द्वारा गोल्ड बार्स पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फ्यूचर्स ने अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ, जबकि घरेलू बाजार में सोना ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। चांदी भी ₹1.15 लाख प्रति किलो से ऊपर बनी हुई है।
अमेरिकी कस्टम्स ने 1 किलो और 100 औंस के गोल्ड बार्स को उच्च टैरिफ श्रेणी में डाल दिया है, जिससे स्विट्जरलैंड जैसे बड़े रिफाइनिंग हब प्रभावित होंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस कदम से बैंक सेटलमेंट और गोल्ड ट्रेड में रुकावट आ सकती है।
MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.58% बढ़कर ₹1,02,056 प्रति 10 ग्राम और सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.51% बढ़कर ₹1,14,870 प्रति किलो पर रही। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु—सभी प्रमुख शहरों में सोना ₹1 लाख के पार है।
पिछले 20 साल में सोना 1,200% रिटर्न दे चुका है। कमजोर डॉलर और फेड की ब्याज दर घटाने की उम्मीद ने भी इसकी मांग को और मजबूती दी है, जिससे यह 2025 की टॉप परफॉर्मिंग एसेट बन गया है।