छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

एचएमएस यूनियन ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वेदांता पावर प्लांट दुर्घटना के दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

जांजगीर चांपा।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) यूनियन द्वारा श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों एवं एकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक साथियों, कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा श्रमिक हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने श्रमवीरों के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, शक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में हाल ही में हुई औद्योगिक दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर एचएमएस यूनियन के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही उद्योगों एवं अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। अतः यह आवश्यक है कि श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण, उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जाए।

संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद साहू ने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रबंधन एवं शासन के समक्ष सकारात्मक पहल करने की अपील की। उन्होंने सभी श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त बैठक में संघ के उपाध्यक्ष अविनाश महिपाल, रामकृष्ण दीवार, कोषाध्यक्ष लोभन साहू, सचिव मुकेश दुबे, संगठन सचिव मूलचंद नोरगे, तथा गजेन्द्र पुरी, बलराम जगत, महेश साहू, लोकनाथ सिदार, रामनाथ केवट, लक्ष्मी प्रसाद साहू, बसंत निर्मलकर, बसंत राठौर, अंबिकेश साहू, राजेंद्र साहू, संजय पुरी, मनोज विश्वकर्मा, वैभव राठौर, ईश्वर राठौर, रामसहाय साहू, राजकुमार निर्मलकर, शिव गोंड, राजू जगत, धनसिंह जगत, दुर्गेश यादव, दिलीप भारद्वाज, गोविंद टंडन, खगेंद्र राठौर, सतीश बर्मन, अमित कुर्रे, लखन राठौर, इंद्रा केवट, ओमप्रकाश कैवर्त्य, रमाकांत नोरगे, बीरेंद्र निर्मलकर, नन्द कुमार निर्मलकर सहित अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply