क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: मालखरौदा में 29 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त मालखरौदा की टीम ने 3 मई 2026 को ग्राम जमगहन में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई की।

गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने सतरूपा बाई खूंटे (उम्र 28 वर्ष) के घर पर छापा मारा। जांच के दौरान घर के आंगन में चल रही दो भट्ठियों से कुल 10 लीटर महुआ शराब दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई बरामद की गई। मौके पर ही आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में टीम ने ग्राम जमगहन के ही समारु खूंटे (उम्र 46 वर्ष) के खिलाफ भी कार्रवाई की। उनके पास से तीन प्लास्टिक जरीकेन और दो प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 19 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी अवैध रूप से शराब बनाकर बिक्री कर रहा था। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत, आबकारी स्टाफ कमलेश और बसंती बाई का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply