भाजपा मंडल चांपा में शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित, विभिन्न विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा

जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांपा मंडल के बसंतपुर शक्ति केंद्र की बैठक ग्राम मड़वा ठाकुरदिहा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री गोपीचंद बरेठ, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र ताम्रकार एवं शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. ललित कुर्रे ने किया।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा शिक्षा, जल संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र ताम्रकार, गोपीचंद बरेठ, डॉ. ललित कुर्रे, डॉ. शिव साहू, राम लखन साहू, अजय सोनवानी, बलराम साहू, अशोक साहू, गौरव साहू, रामनारायण केवट, नंदलाल कुर्रे, केदार कुंभकार, यशवंत पटेल, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डॉ. ललित कुर्रे द्वारा दी गई।
