सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में शिक्षकों की हो रही भर्ती, विभिन्न विषयों के लिए आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हटरी चांपा में शिक्षकों की भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न विषयों के लिए योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी विज्ञापन के अनुसार प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विभाग में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर एवं स्पोकन इंग्लिश सहित कई विषयों के लिए पद रिक्त हैं। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं विभाग के अनुसार 7 हजार से 12 हजार रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क 300 रुपये जमा कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 25 मई 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बीडीएम अस्पताल के पास, चांपा में आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को सात दिवसीय आचार्य संकल्पना वर्ग (प्रशिक्षण) में शामिल होना अनिवार्य होगा। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी विद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन में उपलब्ध है।
