छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

हिंद मल्टी सर्विसेज परियोजना की स्वतंत्र जांच एवं स्वीकृति स्थगन की जाए: दीपक दुबे

0 कोल वॉशरी विस्तार परियोजना पर गंभीर पर्यावरणीय, जल एवं जनस्वास्थ्य प्रश्न; उच्च स्तरीय जांच की मांग।

भारतीय जनाधिकार पार्टी छत्तीसगढ़ संयोजक अध्यक्ष दीपक दुबे ने हिंद मल्टी सर्विसेज प्रा. लि. की कोल वॉशरी विस्तार एवं 25 मेगावाट AFBC पावर प्लांट परियोजना के विरुद्ध 53 बिंदुओं की विस्तृत आपत्ति, उच्च स्तरीय संयुक्त जांच एवं पर्यावरणीय स्वीकृति स्थगन की मांग बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) ग्राम बिरगहनी, तहसील बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा स्थित M/s Hind Multi Services Pvt. Ltd. (पूर्व नाम Hind Energy & Coal Beneficiation (India) Ltd.) द्वारा प्रस्तावित 0.96 MTPA से 2.40 MTPA Coal Washery Expansion एवं 25 MW AFBC Power Plant परियोजना के संबंध में 53 बिंदुओं का विस्तृत आपत्ति-पत्र, शिकायत एवं जांच मांग पत्र केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय नियामक संस्थाओं, पर्यावरणीय प्राधिकरणों तथा जनसुनवाई अधिकारी को प्रस्तुत किया गया है।

प्रस्तुत आपत्ति में कहा गया है कि यह मामला केवल एक साधारण क्षमता विस्तार का नहीं है, बल्कि लगभग एक दशक से संचालित परियोजना के उत्पादन, पर्यावरणीय अनुपालन, जल उपयोग, भूजल दोहन, कोयला अपशिष्ट प्रबंधन, जनस्वास्थ्य प्रभाव, श्रमिक सुरक्षा, CSR व्यय, राजस्व अभिलेखों एवं नियामकीय जवाबदेही के समग्र परीक्षण का विषय है।

परियोजना से जुड़े गंभीर प्रश्न
आपत्ति पत्र में कहा गया है कि परियोजना वर्ष 02.11.2016 से संचालित है, किन्तु स्थापना से आज दिनांक तक मांग की गई है कि परियोजना क्षेत्र एवं उसके प्रभाव क्षेत्र के जल संसाधनों की वास्तविक स्थिति, दीर्घकालिक उपलब्धता, भूजल एवं सतही जल पर पड़ने वाले संचयी प्रभाव, जल पुनर्भरण क्षमता, औद्योगिक जल उपयोग की वैधता तथा स्थानीय नागरिकों, किसानों एवं पेयजल स्रोतों पर संभावित प्रभावों का स्वतंत्र एवं वैज्ञानिक परीक्षण कराने हेतु Water Availability Assessment, Water Security Assessment, Hydrogeological Study, Groundwater Audit, Water Balance Verification एवं Long-Term Water Sustainability Assessment किसी स्वतंत्र राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ संस्था से कराया जाए तथा उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

श्री दुबे ने मांग की गई है कि स्थापना दिनांक 02.11.2016 से आज दिनांक तक के Coal Controller Returns, GST Returns, Royalty Records, Dispatch Records, Railway Records, E-Way Bills, Production Records एवं अन्य नियामकीय अभिलेखों का स्वतंत्र Cross Verification कर वास्तविक उत्पादन, परिवहन एवं राजस्व संबंधी तथ्यों का परीक्षण कराया जाए।

मांग की गई है कि स्थापना दिनांक 02.11.2016 से आज दिनांक तक उत्पन्न Raw Coal, Clean Coal, Middling Coal, HCV Reject, LCV Reject, Slurry एवं उपलब्ध Physical Stock का DGPS Survey, Drone Survey, Geo-Referenced Mapping एवं संयुक्त भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा End User Verification भी किया जाए।

मांग की गई है कि परियोजना के 10 किलोमीटर अध्ययन क्षेत्र में सम्मिलित सभी 53 ग्रामों के लिए ग्रामवार Environmental Impact Assessment, Social Impact Assessment, Public Health Impact Assessment एवं Livelihood Impact Assessment कराया जाए तथा उसका विवरण सार्वजनिक किया जाए।

मांग की गई है कि Carrying Capacity Study, Regional Environmental Study, Cluster Impact Assessment, Comprehensive Cumulative Environmental Impact Assessment एवं Life Cycle Environmental Assessment स्वतंत्र राष्ट्रीय स्तर की संस्था जैसे IIT, NEERI, CIMFR अथवा अन्य सक्षम विशेषज्ञ संस्था से कराया जाए।

मांग की गई है कि स्थापना दिनांक 02.11.2016 से आज दिनांक तक का OCEMS Data, CEMS Data, CAAQMS Data, Stack Monitoring Data, Ambient Air Quality Monitoring Data, Fugitive Emission Monitoring Data, Groundwater Monitoring Data, Surface Water Monitoring Data एवं Noise Monitoring Data सार्वजनिक किया जाए तथा उनका Third Party Verification कराया जाए।

मांग की गई है कि EC एवं CTO की सभी शर्तों के अनुपालन का Green Belt, Bag Filter, ESP, Covered Conveyor, Water Sprinkling System, Rainwater Harvesting Structures, Piezometer, OCEMS एवं अन्य प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं सहित DGPS आधारित संयुक्त स्थल निरीक्षण कराया जाए तथा निरीक्षण प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जाए।

मांग की गई है कि प्रस्तावित 25 MW AFBC Power Plant के लिए Fly Ash Utilisation Plan, Ash Characterisation Study, Ash Transportation Plan, End User Agreements, Long-Term Disposal Strategy, Emergency Response Plan एवं Worst Case Emission Scenario सार्वजनिक किए जाएँ।

मांग की गई है कि प्रतिवर्ष उत्पन्न होने वाली लगभग 83,700 TPA Fly Ash के सुरक्षित उपयोग, निस्तारण एवं पर्यावरणीय प्रभावों का स्वतंत्र सत्यापन कराया जाए तथा Ash Management की व्यवहार्यता का परीक्षण किया जाए।

मांग की गई है कि Public Health Survey, Health Impact Assessment, Respiratory Disease Survey, School Children Health Survey एवं Epidemiological Study अध्ययन क्षेत्र के सभी 53 ग्रामों में स्वतंत्र चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थानों के माध्यम से कराई जाए।

मांग की गई है कि परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों एवं संवेदनशील वर्गों पर पड़ने वाले संभावित स्वास्थ्य एवं सामाजिक प्रभावों का पृथक मूल्यांकन किया जाए।

मांग की गई है कि Hind Group एवं Hind Multi Services Pvt. Ltd. द्वारा स्थापना से आज दिनांक तक किए गए CSR व्यय, CSR कार्यों, लाभार्थियों, स्वीकृत परियोजनाओं एवं वास्तविक क्रियान्वयन का स्वतंत्र CSR Audit कराया जाए तथा उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

मांग की गई है कि परियोजना में कार्यरत श्रमिकों, संविदा श्रमिकों, ट्रेलर एवं परिवहन चालकों के PF, ESI, वेतन, सुरक्षा उपकरण, श्रम कानून अनुपालन, दुर्घटनाओं, मृत एवं घायल श्रमिकों की स्थिति तथा श्रमिक कल्याण उपायों की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

मांग की गई है कि परियोजना की Ultimate Planned Capacity, Long-Term Expansion Roadmap, Master Development Plan एवं भविष्य में प्रस्तावित औद्योगिक विस्तार योजनाओं को सार्वजनिक कर Life Cycle Environmental Assessment कराया जाए।

मांग की गई है कि परियोजना का Ownership Transfer, Environmental Liability Transfer, Legacy Environmental Liability एवं पूर्व स्वीकृतियों से संबंधित दायित्वों का स्वतंत्र Audit कराया जाए।

मांग की गई है कि वर्ष 2022 में की गई विभागीय जांच, निरीक्षण प्रतिवेदन, Show Cause Notices, Action Taken Reports एवं अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएँ।

मांग की गई है कि EIA Consultant, NABET Accreditation, Baseline Environmental Data, Laboratory Reports, Raw Monitoring Data, ISC3 Air Dispersion Model Input Files, Traffic Calculation Sheets, Emission Factors, Assumptions एवं Raw Modelling Files का स्वतंत्र तकनीकी परीक्षण कराया जाए।

मांग की गई है कि परियोजना से संबंधित सभी निरीक्षण प्रतिवेदन, अनुपालन रिपोर्ट, तकनीकी अध्ययन, सत्यापन रिपोर्ट, Monitoring Records एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराए जाएँ।

मांग की गई है कि उपरोक्त सभी जांच, सत्यापन, ऑडिट एवं अध्ययन पूर्ण होने तथा उनकी रिपोर्टों पर सार्वजनिक परीक्षण एवं जनभागीदारी सुनिश्चित किए जाने तक परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति, जल स्वीकृति, भूजल स्वीकृति, विस्तार स्वीकृति एवं 25 MW AFBC Power Plant स्थापना संबंधी समस्त अनुमतियाँ तत्काल प्रभाव से स्थगित रखी जाएँ।

Leave a Reply