छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का आत्मीय स्वागत, मो. इब्राहिम मेमन के निवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के जांजगीर-चांपा आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. इब्राहिम मेमन के निवास में उनका आत्मीय एवं गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीएस सिंहदेव ने मो. इब्राहिम मेमन एवं उनके परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान जिले के राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्वागत कर अपने लोकप्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव टिंकू मेमन, पूर्व कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार तथा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष हरीश पाण्डेय, तमीन्द्र देवांगन, ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, पवन साहू, दुर्गा कुर्रे, जिबू आर्या, गिरधर देवांगन, पूर्व पार्षद गुलशन सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल किशोर कका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहां संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। टीएस सिंहदेव के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

Leave a Reply