
जांजगीर नैला की विभिन्न समस्याओं को लेकर और उसकी निदान करने की कार्य योजना को लेकर शहर ब्लाक कांग्रेस जांजगीर की बैठक केरा रोड दुर्गा मन्दिर के पास हुई।
बैठक में शहर की समस्याओं को लेकर सम्बन्धित विभाग को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं दूर करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि उक्त मांगे पूरी नहीं होती है तो जन आन्दोलन के सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा पर सहमति बनी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, बैठक प्रभारी घासी राम चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगावर, भगवान दास गढ़वाल, मण्डल अध्यक्ष रफीक शिद्धकी, शिशिर द्विवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास राठौर, अनिल राठौर, प्रीतम कश्यप, रामधन ने बैठक को सम्बोधित किया । संचालन रामशरण कहरा और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ नेता अजीत सिंह राणा ने किया। बैठक में , संतोष भोपालपुरिया, रवि राठौर ,, लाला अनिरुद्ध राठौर, छतराम, शेषनाथ टंडन, अनिल चौरसिया, किरण यादव, राजा सिद्धकी, बसंत अग्रवाल, बेदीयादव, रवि शंकर सूर्यवंशी महेश खरे कमल सांडेय, पारस राठौर, लच्छी लेदर, वीरेंद्र कश्यप, मिथुन राठौर, आदि अनेक कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
