लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा में आरटीई विद्यार्थियों को गणवेश वितरित

चांपा। लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत प्राप्त गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर लायन रामप्रपन्न देवांगन (चेयरमैन), एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अध्यक्ष, लायंस क्लब चांपा), लायन सीए सुरेश कुमार अग्रवाल (स्कूल सचिव) एवं लायन वासुदेवचंद देवांगन (सचिव, लायंस क्लब चांपा) उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर लायन रामप्रपन्न देवांगन ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का आधार है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गणवेश प्राप्त कर विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।