केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का विजय जुलूस, NEET छात्रों को दी गई

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने और उनके पद छोड़ने के पश्चात एक भव्य विजय जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस स्थानीय बापू बालोद्यान से प्रारंभ होकर संजय नगर मार्ग से होते हुए शहीद स्मारक में पहुंचकर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे छात्रहित की जीत बताया। इसके साथ ही, NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक जैसी गंभीर व्यवस्थागत विफलताओं के कारण अपनी जान गंवाने वाले देश के मेधावी छात्रों को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा व्यवस्था की लापरवाही ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि NEET परीक्षा में हुई अभूतपूर्व धांधली और घोर लापरवाही ने देश के लाखों युवाओं और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल एक शुरुआत है, और कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ न्याय होने तक हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

जांजगीर-चंपा के विधायक व्यास कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही और लचर शिक्षा व्यवस्था के कारण आज देश के होनहार युवाओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस विजय जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, टिंकू मेमन, संदीप यादव, रफीक सिद्दकी, शिशिर द्विवेदी, नागेन्द्र गुप्ता, जय थवाईत, भगवान दास गड़ेवाल, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, रामबिलास राठौर, रवींद्र द्विवेदी, गौरव सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, अंकित सिसोदिया, शाश्वत दीवान, गौतम राठौर, बूटू देवांगन, अजीत राणा, कमलेश सिंह, हरीश पांडेय, अंजली देवांगन, गीता सोनी, अनीता प्रकाश, दुर्गा कुर्रे, राज अग्रवाल, अब्बास खान, रंजन कैवर्त, गोविंद देवांगन, डुग्गू प्रधान, ऋतु तिवारी, कविता देवांगन, गिरधर देवांगन, राज सरोज, तमिंद्र देवांगन, पवन साहू, पवन आर्य, हरदयाल तंवर, कमर शकील अंसारी, समद बैग, रामबाई स्वर्णकार, स्वाति बंसियार, राजू शर्मा, राजू मुर्तजा, राज सिंह, चंद्रकुमार ओग्रे, विष्णु गाडा, अंजुम अंसारी, हरीश श्रीवास, शिवशंकर निषाद, श्यामलाल देवांगन, राकेश जोशी, हाशिम खान, महमूद खान, भागीरथी दुबे, साहिल सौदागर सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
