बरपाली स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के लिए किया प्रेरित

चांपा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली, चांपा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पतकी ने छात्राओं को साइकिल योजना के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि पवन पाठक, एल्डरमैन, नगरपालिका परिषद चांपा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग कर नियमित अध्ययन करने और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अमरजीत सिंह खटकर (उपाध्यक्ष, नगरपालिका परिषद), महाराज सीताराम गुहा (एल्डरमैन), श्वेता श्रीवास (एल्डरमैन), अमोलक सिंह (मानवाधिकार अध्यक्ष), जया गोपाल (पूर्व पार्षद) सहित शाला प्रबंधन समिति के पालक सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना की जानकारी दी और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संत कुमार जोशी (व्याख्याता), अंजू पटेल (व्याख्याता), अन्नू सराफ (व्याख्याता), प्रमिला कंवर (व्याख्याता), सोहन साहू (व्याख्याता), सुनीता साहू (व्याख्याता), अनुराधा राठौर (व्याख्याता), गौरी भूमि, लक्ष्मी प्रसाद सोनी, विनोद साहू (व्यायाम शिक्षक), कृष्ण चंद देवांगन, मनोज कुमार जांगड़े, कौशलेश सिंह क्षत्री, कमलेश कुमार शुक्ला, चंद्रप्रकाश यादव, अश्विन तिर्की एवं सुनीता चंद्रा सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बरपाली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उपस्थित अतिथियों एवं पालकों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा बालिका शिक्षा को नई गति मिलेगी।
