ज्योतिष – वास्तु

आज का दिन रहेगा बेहद शुभ आयुष्मान योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 2:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा की शुरुआत होगी। आज व्रत की पूर्णिमा भी है। भोर 4:09 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा, जो कार्यों में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए दिन खासतौर पर लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।

मेष: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ, घर में सम्पन्नता और सीनियर्स की प्रशंसा मिलेगी। करीबी रिश्तेदार से मदद की गुहार आ सकती है, जिसे आप टालेंगे नहीं। शुभ रंग–महरून, अंक–2।

वृष: काम में सफलता और वित्तीय मामलों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। परिवार संग शाम का समय आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। शुभ रंग–आसमानी नीला, अंक–3।

मिथुन: रोजगार के नए अवसर, मेहनत का फल और खर्चों में कटौती संभव है। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। शुभ रंग–पीला, अंक–5।

कर्क: कारोबार में बदलाव से फायदा होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने पर अच्छा ऑफर मिल सकता है। परिवार संग सुखद समय बीतेगा और सरकारी नौकरी में ट्रांसफर मनचाही जगह हो सकता है। शुभ रंग–पीच, अंक–8।

सिंह: नए विचारों से मुनाफा बढ़ेगा। कठिन कार्यों में आत्मविश्वास बनाए रखें। आलस्य से बचें और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। शुभ रंग–हरा, अंक–9।

कन्या: रोजगार में तरक्की और धार्मिक माहौल के संकेत हैं। ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा, जिससे उलझनें खत्म होंगी। शुभ रंग–पिंक, अंक–6।

तुला: व्यापार में बड़ा लाभ संभव है, लेकिन लेनदेन में सावधानी जरूरी। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। शुभ रंग–मजेंटा, अंक–4।

वृश्चिक: चुनौतियों का सूझबूझ से हल निकालेंगे। खर्च और बचत में संतुलन जरूरी है। दोस्तों संग घूमने का मौका मिलेगा। शुभ रंग–इंडिगो, अंक–1।

धनु: सरकारी नौकरी में अटकी समस्याएं सुलझेंगी। परिवार संग घूमने की योजना बन सकती है। छात्रों को सफलता के मौके मिलेंगे। शुभ रंग–गोल्डन, अंक–7।

मकर: पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। युवाओं को भविष्य से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शुभ रंग–ग्रे, अंक–3।

कुंभ: परिवार और व्यवसाय में संतुलन बना रहेगा। नई गतिविधियों पर काम शुरू कर सकते हैं। कला और अभिनय में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग–भूरा, अंक–2।

मीन: बिजनेस में बड़ी डील, दाम्पत्य सुख और कारोबार में वृद्धि के योग हैं। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। शुभ रंग–लाल, अंक–8।