सलमान खान संग काम करने पर मिलेगी मौत की सजा, कैफे में फायरिंग के बाद कपिल शर्मा को लारेंस गैंग की धमकी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यह हमला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार, सलमान खान से कपिल की नज़दीकी इस हमले की वजह बनी।
गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उसने दावा किया कि कपिल ने नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के पहले एपिसोड में सलमान खान को गेस्ट के रूप में बुलाया था। यह बात बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरी और बदला लेने के लिए कैफे पर फायरिंग की गई। ऑडियो में धमकी दी गई—
“जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा।”
हैरी बॉक्सर ने आगे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा—
“कपिल के रेस्टोरेंट पर फायरिंग इसलिए हुई क्योंकि उसने सलमान खान को शो के उद्घाटन पर बुलाया। अगली बार किसी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या कलाकार को वार्निंग नहीं देंगे, सीधे गोली चलेगी। मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।”
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कनाडाई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।