क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

BREAKING NEWS: जांजगीर में ट्रेन हादसे में 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

जांजगीर के खोखसा फाटक के पास थोड़ी देर पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नगीना बाई, पति बालाराम सूर्यवंशी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। परिजनों को इस घटना से गहरा आघात पहुंचा है।