छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे महानदी भवन मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां उनकी अध्यक्षता में विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय खरोरा में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। खेल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुनः राजधानी लौटेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे से 7 बजे तक फिर से महानदी भवन मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। इस दौरान वे विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री के आज के व्यस्त कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply