छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

हिंदू नव वर्ष से शुरू होगा गौ सेवा अभियान, बाजोरिया फाउंडेशन करेगा निःशुल्क कोटना वितरण

जांजगीर-चांपा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क कोटना (गाय के दाना-पानी हेतु पात्र) वितरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह वितरण कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि एकम, 19 मार्च 2026 से आरंभ होगा।

संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जो भी व्यक्ति गौ सेवा से जुड़कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहता है, वह ओमसिटी परिसर में प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे उपस्थित होकर निःशुल्क कोटना प्राप्त कर सकता है। कोटना प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।

बाजोरिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि शैलेश कुमार बाजोरिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस कार्य से जोड़ना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गौ सेवा में अपना योगदान दें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 9329498321 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply