छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

स्वर्णा के स्थान पर एम.टी.यू.-1318 का उपयोग करें किसान भाई

जांजगीर चांपा। एम.टी.यू.-1318 (धान 1318 किस्म) एक उन्नत, लंबी अवधि वाली धान की किस्म है। यह स्वर्णा (एम.टी.यू.-7029) की तुलना में बेहतर, गिरने के प्रति प्रतिरोधी और उच्च उपज देने वाली किस्म है, जिसमें ब्लास्ट और झुलसा रोग के प्रति मध्यम सहनशीलता हैं। यह 150-155 दिनों की मध्यम से लंबी अवधि वाली 50-55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज क्षमता वाली किस्म है। यह गिराव प्रतिरोधी पतले और मध्यम लंबे दाने वाली, ब्लास्ट और शीत राट के प्रति मध्यम प्रतिरोधी किस्म है। सभी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त तथा सिंचित परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करती है। किसान भाई अपने नजदीकी सेवा सहकारी समितियों अथवा बीज निगम खोखसा को मांग प्रेषित कर एम.टी.यू..1318 (धान 1318 किस्म) की बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply