छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश- विदेश

17 मई को चांपा से रवाना होगा चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था

0 चारधाम व अमरनाथ यात्रा की सभी सीटें हुई फूल, नेपाल यात्रा के लिए कुछ सीटें शेष, हसदेव यात्रा को मिला रहा अच्छा प्रतिसाद

चांपा। धार्मिक आस्था एवं तीर्थ पर्यटन के प्रति लोगों का बढ़ता उत्साह इस वर्ष भी देखने को मिल रहा है। हसदेव यात्रा  चांपा द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा के लिए 151 श्रद्धालुओं का विशेष जत्था 17 मई रविवार को रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।संस्था से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड स्थित हरिद्वार भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा हेतु सभी सीटें पूर्ण रूप से भर चुकी हैं। समिति के ऊपर क्षेत्र के श्रद्धालुओं आस्था एवं विश्वास इतना है कि ट्रेन की टिकटें फूल होने के बावजूद लोग  स्वयं से फ्लाइट की  टिकट आरक्षित करा कर चारधाम यात्रा के लिए  हरिद्वार में शामिल होने जा रहे हैं।

संस्था के संचालकों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा के दौरान आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा तथा समिति के  प्रमुख अनुभवी सदस्यों की एक विशेष टीम व्यवस्था की गई है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग, मौसम एवं आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी जा रही है ताकि यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रहे।

लगातार मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद से हसदेव यात्रा के पदाधिकारी उत्साहित हैं। संस्था ने बताया कि यात्रियों के विश्वास एवं सहयोग के कारण हर वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। आने वाले समय में एक वर्ष का कैलेंडर जारी कर समिति ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा ।

अमरनाथ यात्रा की सभी सीटें हुई फूल
इसके साथ ही कश्मीर की वादियों में स्थित बाबा अमरनाथ व माँ वैष्णोंदेवी  दर्शन यात्रा के लिए भी श्रद्धालुओं ने फ्लाइट, हेलीकॉप्टर के माध्यम से दर्शन के लिए बढ़-चढ़कर पंजीयन कराया, जिसके चलते समिति की सभी सीटें भी फुल हो गई हैं।

नेपाल यात्रा के लिए कुछ सीटें शेष
वहीं धार्मिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर  3 जून से प्रारंभ हो रहे नेपाल यात्रा के लिए अभी कुछ सीटें शेष हैं। संस्था द्वारा काशी विश्वनाथ, अयोध्या, गोरखनाथ लुम्बनी, मुक्तिनाथ, काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा एवं बाबा बैधनाथ धाम सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। नेपाल यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।

अगस्त-सितंबर में कराया जायेगा सात ज्योतिलिंग-चारधाम का दर्शन
हसदेव यात्रा अपने वार्षिक कैलेंडर अनुसार माह अगस्त में गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश में स्थित सभी ज्योतिलिंगो का और सितंबर में उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा का दर्शन कराने जा रही है।जिसके रजिस्ट्रेशन समिति द्वारा प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply