क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

4 लाख की सुपारी और तीन राज्यों तक फैला हत्याकांड… आखिर कैसे खुला इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का राज?

दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या… पुलिस के सामने था एक अंधा कत्ल, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सामने आई ऐसी साजिश जिसने सभी को हैरान कर दिया। प्रेम संबंध, पति-पत्नी की प्लानिंग, 4 लाख की सुपारी और तीन राज्यों तक फैला हत्याकांड… आखिर कैसे खुला इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का राज?

सक्ती पुलिस ने 26 जून को ग्राम जोंगरा में हुई पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह अंधा कत्ल नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों के चलते रची गई सुनियोजित साजिश थी। पुलिस के अनुसार, मृतका के रायगढ़ निवासी मुरलीशंकर चैहान से प्रेम संबंध थे, जिससे उसकी पत्नी चम्पा चौहान नाराज थी। दोनों ने मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 26 जून को सुपारी किलरों ने पूर्णिमा को गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे। चार दिनों की लगातार जांच के बाद पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply