छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

चांपा में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती पर जोर, 42 बूथों को सशक्त बनाने और नए सदस्य जोड़ने पर बनी रणनीति

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार चांपा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत तीनों मंडल समितियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, सभी 42 बूथों को सक्रिय एवं सशक्त करने तथा नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष नारायण सोनी, अनिल मोदी एवं राज सरोज ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। वहीं मंडल प्रभारी श्रीमती शांति सोनी, समद बेग, हरीश श्रीवास ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में गिरधर देवांगन, रंजन कैवर्त, सेक्टर अध्यक्ष किशन सोनी, ललित देवांगन, दुर्गा कुर्रे, संजय देवांगन, बूथ अध्यक्ष हरीश पांडेय, अंजली देवांगन, पवन साहू, तमिन्द देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, भरत देवांगन, अनिता प्रकाश, राम मनोज शर्मा, स्वाति बंशीयार, परदेशी केंवट, राकेश जोशी, जय सेवायक, कविता देवांगन, जफर अंसारी, अरुण देवांगन, राजू बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Leave a Reply