दलदल में फंसी गौ माता को प्रयास सेवा संस्थान के जांबाजों ने सुरक्षित बाहर निकाला

जांजगीर चांपा। भोजपुर स्थित दारू भट्टी के पास से सूचना प्राप्त हुई कि एक गौ माता दलदल में सुबह से फंसी हुई है। काफी प्रयासों के बावजूद शाम तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
सूचना मिलते ही सरस्वती गुप्ता दीदी एवं गौ सेवक राहुल यादव ने प्रयास सेवा संस्थान की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगातार लगभग आधे एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर गौ माता को सुरक्षित दलदल से बाहर निकाल लिया।
इसके बाद डॉ. मनोज चंद्रा के मार्गदर्शन में गौ माता का प्राथमिक उपचार गौ सेवक नंदकुमार देवांगन जी के द्वारा किया गया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से गौ सेवक नंदकुमार देवांगन, वैभव शर्मा सरस्वती गुप्ता एवं राहुल यादव तथा आसपास के स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
बरसात के मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रयास सेवा संस्थान की टीम ने तत्परता, साहस और सेवा भाव का परिचय देते हुए गौ माता का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित जीवनदान दिया। स्थानीय लोगों ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
