छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

गुरु पूर्णिमा पर श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति का होगा सांकेतिक धरना, गुरुजी स्व. मोहित राम यादव को दी जाएगी श्रद्धांजलि, मांगो का सौंपा जायेगा ज्ञापन

चांपा नगर डोंगाघाट संत निवास में 1952 से संचालित श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति के संस्थापक स्व गुरुजी मोहित राम यादव को श्री तपसीबाबा बालमुकुंद जी महाराज द्वारा अखाड़ा संचालन के लिए दिया गया था जहां 72 वर्षों से व्यायाम शाला हनुमान जी की पूजा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र का संचालन होता रहा है जिसे 2024 मे हनुमान मंदिर डोंगाघाट समिति के महंत व सदस्यो द्वारा भवन का ताला तोड़कर प्राचीन धरोहर को ध्वस्त कर दिया गया हनुमान जी गुरुजी मोहित राम यादव के प्रतिमा एवं अखाड़ा सामग्री की गायब कर दिया गया जिस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी तब प्रशासन व समिति द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उक्त स्थल पर अखाड़े का निर्माण किया जाएगा लेकिन वहां कुछ और ही निर्माण हो रहा है उक्त बातें अपने विज्ञप्ति मे श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी यादव ने कही है।

श्री यादव ने बताया कि आगामी 29 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्व गुरुजी मोहित राम यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी एवं श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति के सदस्यों के साथ तहसील कार्यालय चांपा के सामने सांकेतिक धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम माँगो का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा जाएगा।

श्री हनुमान व्यायाम शाला सेवा समिति अध्यक्ष गिरधारी यादव ने बताया कि उनकी समिति की चार सूत्रीय मांगों है जिनमें बिना अनुमति अखाड़ा भवन का ताला तोड़कर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उसकी मानहानि कर सामग्री गायब करने वालो पर विधि सम्मत क़ानूनी कार्यवाही किया जावें,हनुमान मंदिर डोंगाघाट संचालन समिति द्वारा मंदिर की जमीनों की अवैध बिक्री एवं आय व्यय की जांच की जावें, मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वालो से जमीन खाली कराई जाए, मंदिर की संपत्ति भूमि दोहन करने वालो को ट्रस्ट में शामिल न किया जाए जैसी माँगे शामिल है।

ज्ञात हो कि श्री हनुमान व्यायाम शाला का इतिहास बहुत पुराना है जहां अखाड़ा के माध्यम से चांपा में कुश्ती प्रतियोगिता की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्व गुरुजी मोहित राम यादव ने बनाई थी उनकी याद में कुश्ती प्रतियोगिता भी कराई जाती है इस अखाड़ा मे नगर के बड़े-बड़े प्रतिष्ठित लोगों ने दंड बैठक करके अपना शरीर सौष्ठव बनाया है। नगर की शान पहचान इस प्राचीन धरोहर को तोड़े जाने से हनुमान मंदिर डोंगाघाट संचालन समिति के खिलाफ जन आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Reply