छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पानी टंकी का निर्माण प्रगति पर, पूर्ण होने पर दूर होगी पेयजल समस्या

चांपा। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 12,13,14 में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र में नई पानी टंकी का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है

उक्त आशय की जानकारी देते हुए जल विभाग के सभापति महेंद्र तिवारी ने बताया कि बेलदारा पारा घोघरा नाला,चरण नगर में विगत कई वर्षों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है गर्मी के समय समस्या और भी बढ़ जाती है जिसे देखते हुए 48.50 लाख की लागत से 3 लाख लीटर की पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है जो कि जल्द ही पूर्ण होने वाली है, पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि उपरोक्त वार्डो में पानी समस्या को पालिका ने गंभीरता से लेते हुए समस्यां निदान के लिए प्रेम नगर वार्ड ( घोघरा नाला ) में स्थित फिल्टर प्लांट में नवीन पानी टंकी निर्माण की योजना बनाई है जिसके तहत पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है साथ ही दोनों फिल्टर प्लांट में नवीन मोटर पंप, टरबाइन मोनोब्लॉक पंप के क्रय की योजना भी जो अति शीघ्र पूर्ण होने वाली है, हमारे पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी,कार्यपालन अभियंता योगेश राठौर, उप अभियंता यज्ञा सिदार , भीष्म प्रधान, पार्षद गण, अपना अपना सहयोग प्रदान कर रहे है इस टंकी के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र से संबंधित वार्डों में पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।` गर्मियों में जो पानी की किल्लत होती थी, वह पूरी तरह दूर हो जाएगी स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य का स्वागत किया। वार्ड के नागरिकों ने कहा कि वर्षों से उन्हें टैंकर और दूर से पानी लाना पड़ता था। टंकी बनने से विशेष कर महिलाओं और वार्ड वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पालिका के इस कार्य से वार्ड वासियों में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply