छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक-कर्मचारी 4 व 5 अगस्त को दो दिवसीय हड़ताल पर, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 4 एवं 5 अगस्त 2026 को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। इस संबंध में संघ द्वारा जिला प्रशासन को हड़ताल की सूचना सौंप दी गई है।

संघ के अनुसार, कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष ज्ञापन और आवेदन प्रस्तुत करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी दो दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे।

संघ की प्रमुख मांगों में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के समस्त संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों का शिक्षा विभाग में संविलियन, वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा एवं पेंशन, न्यूनतम ₹50 लाख का बीमा तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर संविदा नियम लागू करना शामिल है।

हड़ताल की सूचना जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है। संघ ने कहा है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।

Leave a Reply